Math 2 वह छोटी-से-छोटी संख्या बताइए जिससे 21 को भाग देने पर ​परिणाम एक पूर्ण वर्ग आए

Mathematics quiz #4

Studyclub24  आपके सामने  Daily Current Affairs Quiz ले कर आया है, जहा पर हिंदी भाषा मे भी Quiz दे सकते है   | हम सारे महत्वपूर्ण प्रश्न करेगे जिसके परीक्षा मे आने की काफी संभावना है | Current Affairs हर परीक्षा मे पुछा जाता है चाहे वोह exam Bank,Insurance का हो या UPSC,SSC,Defence,State Government exams.
Quiz देने के बाद अपना score कमेंट section मे जरुर बताये और साथ ही साथ इस Quiz को whatsapp,facebook,इत्यादि पर जरुर share करे |
All The Best !!

1. वह बड़ी-से-बड़ी संख्या ज्ञात करें जिसको 1050, 1250 और 1650 में भाग देने पर क्रमश: 43, 31 तथा 7 शेष बचे।
(a) 63 
(b) 53 
(c) 73 
(d) 59

2. 5 मी लम्बी, 3 मी ऊँची तथा 20 सेमी चौड़ी दीवार बनाने के लिए 25 सेमी × 12.5 सेमी × 7.5 सेमी माप वाली कितनी ईंटों की आवश्यकता होगी?
(a) 1200 
(b) 1350 
(c) 1280 
(d) 1400

3. यदि 18 वस्तुओं का क्रय मूल्य 15 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो प्रतिशत लाभ निकालिए।
(a) 20 
(b) 16 2/3 
(c) 25 
(d) 15

4. (11.6 » 0.8) (13.5 » 2) का मान होगा–
(a) 98 
(b) 99 
(c) 100 
(d) इनमें से कोई नहीं

5. यदि A = '»', B = '–', C = '×', D = '+' हो, तो 15 D 5 C 16 B 20 A 2 का मान है–
(a) 85 
(b) 65 
(c) 75 
(d) 72

6. कोई धन 20% वार्षिक ब्याज की दर से कितने समय में दोगुना हो जाएगा?
(a) 5 वर्ष 
(b) 6 वर्ष 
(c) 10 वर्ष 
(d) 80 वर्ष

7. प्रथम आठ प्राकृतिक संख्याओं का औसत क्या होगा?
(a) 3½ 
(b) 4½ 
(c) 5½ 
(d) 6½

8. राम अपनी कतार में ऊपर से 14वें स्थान पर है तथा नीचे से 18वें स्थान पर है, तो कतार में कुल कितने छात्र हैं?
(a) 31 
(b) 30 
(c) 32 
(d) 29

9. एक कुर्सी को रु. 720 में बेचने पर 20% का लाभ होता है, तो कुर्सी का क्रय मूल्य क्या होगा?
(a) रु. 660 
(b) रु. 580 
(c) रु. 600 
(d) रु. 560

10. किसी वस्तु पर क्रमागत बट्टा 20% तथा 30% हो, तो उसका समतुल्य बट्टा क्या होगा?
(a) 40% 
(b) 56% 
(c) 44% 
(d) 62%

ANSWERS 

1. (Ans : b)
संकेत: 1050 – 43 = 1007
1250 – 31 = 1219
1650 – 7 = 1643
अभीष्ट संख्या = 1007, 1219 और 1643 का म. स. = 53
2. (Ans : c)
संकेत: आवश्यक ईंटों की संख्या
=500×300×20/25×12.5×7.5 = 1280

3. (Ans : a)
संकेत: अभीष्ट लाभ प्रतिशत
= 18 – 15/15 ×100
= 3/15×100 = 20%

4. (Ans : d)
(11.6 » 0.8) (13.5 » 2)
(14.5)×(6.75) = 97.875

5. (Ans : a)
संकेत: चिन्ह को बदलने के बाद
? = 15 + 5 × 16 – 20 » 2
= 15 + 80 – 10 = 85

6. (Ans : a)
संकेत: अभीष्ट समय = (2 – 1) × 100/20 = 100/20 = 5 वर्ष

7. (Ans : b)
संकेत: अभीष्ट औसत = 1+2+3+4+5+6+7+8/8
= 36/8 = 4½

8. (Ans : a)
संकेत: कतार में छात्रों की कुल संख्या
= (14+18) – 1
= 32 – 1 = 31

9. (Ans : c)
संकेत: अभीष्ट क्रय मूल्य
= विक्रय मूल्य × 100/100 + प्रतिशत लाभ
= 720 × 100/100+20
= 720 × 100/120 × रु. 600

10. (Ans : c)
संकेत: अभीष्ट समतुल्य बट्टा
= 20 + 30 – 20 × 30/100
= 50 – 6 = 44% 

Comments

Post a Comment