Science quiz साइंस क्विज #8
Studyclub24 आपके सामने Daily Current Affairs Quiz ले कर आया है, जहा पर हिंदी भाषा मे भी Quiz दे सकते है | हम सारे महत्वपूर्ण प्रश्न करेगे जिसके परीक्षा मे आने की काफी संभावना है | Current Affairs हर परीक्षा मे पुछा जाता है चाहे वोह exam Bank,Insurance का हो या UPSC,SSC,Defence,State Government exams.
Quiz देने के बाद अपना score कमेंट section मे जरुर बताये और साथ ही साथ इस Quiz को whatsapp,facebook,इत्यादि पर जरुर share करे |
All The Best !!
पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे एक उपग्रह से एक पैकेट छोड़ दिया जाता है तो — उपग्रह के साथ उसी चाल से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा
निम्नलिखित में से कौन एक यौगिक है? –— अमोनिया
यंग प्रत्यास्थता गुणांक का SI मात्रक है —– न्यूटन/मी.2
कैण्डेला मात्रक है — ज्योति तीव्रता
जल एक यौगिक है, क्योंकि — इसमें रासायनिक बंधों से जुड़े हुए दो भिन्न तत्त्व होते हैं।
वह विज्ञान जिसका सम्बन्ध जीवधारियों के अध्ययन से होता है कहलाता है –— जीव विज्ञान
फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?— शैवाल
जूल निम्नलिखित में से किसकी इकाई है –— ऊर्जा
मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कब लागू की गई? — 1971 ई.
चमगादड़ अंधेरे में उड़ते हैं, क्योंकि –— चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं
बर्फ़ में स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि, दाब बढ़ाने पर बर्फ़ का गलनांक — घट जाता है
स्टेनलेस स्टील एक मिश्रधातु है, जबकि वायु है एक — मिश्रण
पर्यावरण का अध्ययन जीव- विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है? —पारिस्थितिकी
फूलों के संवर्द्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं? —फ़्लोरीकल्चर
किसी असंतुलित बल द्वारा किसी पिण्ड में उत्पन्न त्वरण — बल के अनुक्रमानुपाती होता है।
निम्नलिखित में से कौन एक अस्थायी कण है —– न्यूट्रॉन
परमाणु नाभिक के अवयव हैं –— प्रोटॉन और न्यूट्रॉन General Science
सजावटी वृक्ष तथा झाड़ियों के संवर्द्धन से सम्बन्धित अध्ययन कहलाता है —आरबोरीकल्चर
निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है? –— अवतल लेंस
दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है? — उत्तल लेंस
न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल — हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए।
‘प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।’ यह है — न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
माइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है? — कवक
जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है? –— तृतीय नियम
‘कोई पिण्ड तब तक विरामावस्था में ही बना रहेगा, जब तक उस पर कोई बाह्य बल कार्य नहीं करता है।’ यह कथन किसका है? —– न्यूटन
न्यूक्लिऑन नाम सामान्यत: किसके लिये हैं? —प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
पोजिट्रॉन है एक — धनावेशित इलेक्ट्रॉन
एग्रोफ़ोरेस्ट्री क्या है? — कृषि के साथ-साथ उसी भूमि पर काष्ठीय बारहमासी वृक्ष लगाना
एक्सो-बायोलॉजी (Exo-biology) में निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है? — बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन का
मोनाजाइट किसका अयस्क है? — थोरियम

Comments
Post a Comment